फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील और साथियों पर दलित से गैंगरेप की रिपोर्ट

Tue, 21 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
RAPE - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी दलित व्यक्ति ने वकील और उसके साथियों पर घर में घुसकर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं वकील ने किशोरी के पिता व अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह 19 मार्च की सुबह परिवार सहित घर पर मौजूद थे। तभी मोहल्ले में रहने वाले एक वकील अपने पांच साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की। इस बीच वकील व उसके साथी एक कमरे में घुस गए और उसकी पुत्री के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए तो सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जब उसने थाने में तहरीर दी तो वकील पक्ष के लोग भी वहां आ गए। उस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने वकील पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर वकील ने किशोरी के पिता और उसके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट और ऑफिस में तोड़फोड़ करने के अलावा चेन और पांचहजार रुपये लूटने का आरोप लगा तहरीर दी है। एसओ इकदिल हरी शंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें