फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं के लिए मिले 13.11 करोड़

Mon, 20 Mar 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
इटावा।
विज्ञापन

जिले में ताखा क्षेत्र का पेयजल संकट दिसंबर तक दूर होने की उम्मीद है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस क्षेत्र की करीब 57.78 करोड़ रुपये की 27 पेयजल योजनाओं में से शासन ने 13.11 करोड़ रुपये प्रदान कर दिए हैं। इन योजनाओं पर काम पहले से चालू है। जल निगम अष्टम शाखा ने नवंबर में ताखा क्षेत्र के 27 गांवों में पेयजल योजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने तत्काल स्वीकृति भी प्रदान कर दी थी।

लेकिन धनराशि अवमुक्त करने से पूर्व विधानसभा चुनाव आ गए और आचार संहिता लागू हो जाने की वजह से विभाग को रकम नहीं मिल पाई। धनराशि मिलने की प्रत्याशा में विभाग ने दिसंबर से पेयजल योजनाओं पर काम शुरू करा दिया। चुनाव संपन्न होने के बाद शासन ने गत 14 जनवरी को पहली किस्त के रूप में करीब 13.11  करोड़  उपलब्ध करा दिए हैं। जिससे इन योजनाओं पर काम और तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

पेयजल योजनाएं और उपलब्ध रकम
नौहरी ग्रामीण पेयजल योजना के लिए 48.54 लाख, सरसईनावर को 99.78 लाख, कुइंता के लिए 37.06 लाख, बहमभनीपुर के लिए 33.93 लाख, हिम्मतपुर के लिए 29.54 लाख, भरतपुर खुर्द के लिए 29.48 लाख, कदमपुर के लिए 109.35 लाख, पुरैला के लिए 25.04 लाख, कृपालपुरा के लिए 51.48 लाख, बेलाहार के लिए 20.19 लाख, पटियात के लिए 19.75 लाख, सरावा के लिए 19.22 लाख, डींग के लिए 76.06 लाख, पुंजा के लिए 17.25 लाख, अमथरी के लिए 66.44 लाख, सोरों के लिए 64.86 लाख, अधीनी के लिए 63.98 लाख, बनी हरदू के लिए 63.22 लाख, ककराही के लिए 58.68 लाख, भरतिया के लिए 58.40 लाख, बदकन शाहपुर के लिए 57.28 लाख, बकौली के लिए 53.65 लाख, शेखूपुर पचार के लिए 52.95 लाख, तिरखी त्रिलोकपुर के लिए 51.95 लाख, टकूपुरा के लिए 12.15 लाख, आढरपुरा के लिए 45.92 लाख, रतहरी सरावा के लिए 45.07 लाख रुपये उपलब्ध हुए हैं।

पायलट प्रोजेक्ट में शामिल होने का मिला लाभ
जिले के सिर्फ ताखा ब्लाक क्षेत्र को ही एक साथ काफी संख्या में पेयजल योजनाएं मिलने का कारण इस ब्लाक को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया जाना रहा है। सपा सरकार में यूपी के सिर्फ 4 ब्लाक पाइप पेयजल योजनाओं से शत-प्रतिशत संतृप्त करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट में लिए गए थे। जिसमें इटावा के अलावा कन्नौज, बाराबंकी के ब्लाक भी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में ब्लाक के सभी राजस्व गांवों को पाइप पेयजल योजना से संतृप्त किया जाना है। ताखा में 40 राजस्व गांवों में 27 को योजना में शामिल किया गया है।

सपा सरकार में ब्लाक पर रही खास तवज्जो
ताखा ब्लाक पर सपा सरकार में खास तवज्जो दी गई थी। चूंकि यह क्षेत्र जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है और सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव प्रतिनिधित्व करते हैं। इस लिहाज से ताखा क्षेत्र की सपा सरकार में खासी अहमियत रही है। इटावा दौरे पर विधायक श्री यादव ताखा के लोगों से अवश्य मिलते रहे हैं। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क को लेकर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन


वर्जन
ताखा क्षेत्र में अधिकांश जगह खारे पानी की शिकायत रही है। इसलिए इस क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया था। आचार संहिता लागू होने से धनराशि की पहली किस्त अब प्राप्त हुई है। पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम जारी है।
अमित कुमार, एक्सईएन, जलनिगम अष्टम शाखा, इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें