फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुराद पूरी, लाइनपार थाने का शुभारंभ आज

Thu, 09 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनपार के बाशिंदों की मुराद शुक्रवार को पूरी होने वाली है। उन्हें वह मिल रहा है जिसकी वह वर्षों से मांग करते चले आ रहे थे। जिले के 21वें थाना के रूप में फ्रेंड्स कालोनी थाना का कल उद्घाटन होगा।
विज्ञापन


समारोह के लिए दिनभर पुलिस अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव होंगे।

शहर की आधी आबादी मौजूदा समय में लाइनपार क्षेत्र में बसती है। वर्षों से लाइनपार क्षेत्र की जनता लाइनपार थाना की मांग करती आई है। चुनाव के वक्त भी लाइनपार थाना को क्षेत्रीय पब्लिक ने मुद्दा बनाया।

वैसे तो लाइनपार थाना की सौगात पब्लिक को कुछ महीने पहले ही मिल जाती, लेकिन शासन द्वारा कराए गए नोटिफिकेशन कार्य के चलते उद्घाटन में समय लग गया। शुक्रवार दस जुलाई का दिन लाइनपार क्षेत्र के लिए अहम होगा क्यों कि इस दिन फ्रेंड्स कालोनी थाने का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव सुबह दस बजे करेंगे। गुरुवार को दिनभर समारोह को लेकर तैयारियां चलती रहीं। वहीं थाने के लिए स्टॉफ की तैनाती पहले ही की जा चुकी है।

लाइनपार क्षेत्र में थाना बनने से क्षेत्रीय पब्लिक को काफी फायदा होगा और उसे अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लाइन के इस पार नहीं आना होगा। इसके साथ ही सिविल लाइन, इकदिल, बसरेहर व वैदपुरा थाना का भी भर कम होगा।

लाइनपार थाने में आएंगे ये गांव, मोहल्ले
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला फ्रेंड्स कालोनी, शांति कालोनी, रामनगर, विजयनगर, पचावली, दतावली कोकपुरा, घूघटपुरा, इटगांव, संतोषपुर, नगला हीरा, पीताम्बरपुर, लोकासई, ऊसरा अड्डा, तुलसी अड्डा, गौरापुरा, सुल्तानपुरा, प्रभु का अड्डा, यशोदानगर, अजीतनगर, हरसौली को इस थाने में शामिल किया जाएगा।

इकदिल थाना क्षेत्र के दुर्गानगर, अशोकनगर, गांधीनगर, नई मंडी, जुगरामऊ, अड्डा गूलर, सुंदरपुर को नए थाने में शामिल किया जाएगा।

बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुरा, लाखापुर तथा हरीहरपुर लाइनपार क्षेत्र के थाने में शामिल होंगे। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव कुनेरा, बिचपुरी खेड़ा, अड़पुरा, नगला मुकुंदी को नए थाने में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें