फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलफार्म न बताने पर भेजा पुलिस लाइन

Fri, 03 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजेपीयू (स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट) का फुल फार्म न बता पाने पर एसएसपी ने हेड कांस्टेबल प्रमोट (एचसीपी) को पुलिस लाइन भेज दिया। इसके अलावा परेड में अनुपस्थित रहने पर तीन आरक्षियों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश भी उन्होंने दिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने शुक्रवार की परेड में सलामी ली। इसके बाद सिक परेड में खडे पुलिस कर्मियों से एक-एक करके उनकी बीमारी एवं परेशानियों के बारे में पूछा। 22 पुलिस कर्मी ऐसे थे जिनके घुटनों में दर्द था। इसकी वजह से वह दौड़ नहीं सकते थे। एसएसपी ने उन्हें योगा व प्राणायाम करने की सलाह दी।

सिक परेड में खड़े एचसीपी श्रीकृष्ण कुमार गुप्ता से उनकी नियुक्ति का स्थान पूछा तो उन्होंने एसजेपीयू बताया। हालांकि इसका फुलफॉर्म पूछने पर वह नहीं बता पाए। इस पर एसएसपी ने उनका स्थानांतरण पुलिस लाइन करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


एचसीपी नरेश कुमार ने अपनी नियुक्ति पुलिस कार्यालय में आरटीआई शाखा में बताई लेकिन वह आरटीआई (राइट टू इनफार्मेशन) का फुलफार्म नहीं बता पाए। उन्होंने बताया कि आरटीआई सेल में 65 शिकायतें लंबित हैं जिनमें 16 शिकायतें 30 दिवस से ऊपर की हैं। एसएसपी इनको नोटिस देने को कहा।

इसके अलावा एसएसपी ने पुलिस कार्यालय के तीन आरक्षियों आरक्षी गौरव, आरक्षी नईम खां, आरक्षी सदन कुमार को परेड से अनुपस्थित रहने पर उनका एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस लाइन में आधुनिक रायफलें और पिस्टलों को लाइन से लगाया गया। बारी-बारी से उपनिरीक्षक एवं थानाध्यक्ष से खुलवाया गया।

दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में पूछा गया तो थानाध्यक्ष बढपुरा कमलेश यादव प्लास्टिक बैलेट का नाम नहीं बता सके। इतना ही नहीं ये किस रायफल से फायर होती है, इस सवाल का जवाब भी वह नहीं दे सके।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष चौबिया जेपी पाल टू इन वन सेल, मल्टी बैरल लांचर, टीयर गैस ग्रेनेड आदि के बारे में भी नहीं बता सके। उपनिरीक्षक रामबाबू से जब पंप गन के बारे में पूछा गया तो वो भी चुप्पी साध गए।

उपनिरीक्षक रामबाबू प्लास्टिक बैलेट को 12 बोर की बंदूक की बैरेल में डालने लगे थे। उन्होंने बताया कि अभी पोस्टिंग पर आए हैं। कानपुर तथा झांसी में कई जगह थानाध्यक्ष रहे हैं। एसएसपी नेक्षेत्राधिकारी लाइन अरुण कुमार दीक्षित को अगले शुक्रवार को सभी राजपत्रित अधिकारी और थानाध्यक्षों को बुलाकर रिहर्सल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें