फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी बढ़े

Fri, 03 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि जिले में आयुर्वेदिक होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा के लिए अच्छे डाक्टर हैं।
विज्ञापन


इन चिकित्सकों की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब इनके ज्यादा मरीज आएंगे। इसके लिए मरीजों का आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास व रुझान बढ़ेगा। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन पद्धतियों से जटिल से जटिल रोगों का इलाज संभव है। औरैया में अलग से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय के लिए शासन से स्वीकृति दी है। इस परियोजना पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में डीएम नितिन बंसल ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. ए.के. पचौरी को निर्देशित किया कि चिकित्सालयों में तैनात डाक्टर का मोबाइल नंबर, उनका नाम, तथा परामर्श का समय अवश्य अंकित कराएं। उन्होंने कहा कि श्री पचौरी स्वयं सप्ताह में कम से कम दो दिन संबंधित चिकित्सालयों का निरीक्षण करें।

चिकित्सकों एवं फार्मसिस्टों ने बैठक के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया। बैठक में डॉ. मनोज कुमार दीक्षित अध्यक्ष संघ प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा, डॉ. जे.के. तिवारी जिलाध्यक्ष संघ प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सहित जनपद के सभी चिकित्सलयों में तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें