एसएसपी मंजिल सैनी ने एसओ फ्रेंड्स कालोनी आलोक राय को सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर स्वॉट टीम प्रभारी मोहित यादव को फ्रेंड्स कालोनी थाने का चार्ज दिया है।
इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व जसवंतनगर भेजे गए राधामोहन द्विवेदी को वहां से हटाकर स्वॉट टीम का प्रभारी बनाया गया है। करीब बीस दिन पूर्व नवसृजित फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष के पद पर आलोक राय को थानाध्यक्ष बनाया गया था।
बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने प्रतिबंधित मवेशियों को पकड़ा था। बाद में सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों ने दबाव डालकर मवेशियों को छुड़ा लिया था। इसके बाद से सत्ता से जुड़े लोग उनसे नाराज हो गए थे। इसके बाद ही आलोक राय को सस्पेंड किया गया।
इसके अलावा पीआरओ रहे राधामोहन द्विवेदी को कए सप्ताह पूर्व ही जसवंतनगर का चार्ज दिया गया था। चार्ज ग्रहण करने के दूसरे दिन ही वह सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के निशाने पर आ गए। उनके विरोध को देखते हुए राधामोहिन द्विवेदी एक सप्ताह की छुट्टी लेकर चले गए। शनिवार की रात एसएसपी मंजिल सैनी ने उन्हें जसवंतनगर से हटाकर स्वॉट टीम का प्रभारी बनाया है।
स्वॉट टीम के प्रभारी मोहित लाल यादव को फ्रेंड्स कालोनी का थानाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा लवेदी थाने में तैनात एसआई संजय सिंह को वहां से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है।
भरथना में तैनात एसआई हरिवीर सिंह को लवेदी थाने में एसआई के पद पर तैनात किया गया है। जसवंतनगर थाने का चार्ज वहां पर एसएसआई के पद पर तैनात अलाउद्दीन अंसारी को दिया गया है।