फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना फ्रेंड्स कालोनी का लोकार्पण

Fri, 10 Jul 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राज्यसभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने शुक्रवार को जिले के 21वें थाना फ्रेंडस कालोनी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि थाना बनने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता अधिक रहेगी। अधिकारी किसी के दबाव में काम न करें। छानबीन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करें जिससे किसी निर्दोष को सजा न मिल सके। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पुलिस पर अनावश्यक दबाव न बनाएं, जिससे सरकार की छवि खराब हो। यदि लोगों को सही तरीके से न्याय मिलेगा तो वह पार्टी से जुड़ेंगे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। श्री यादव के वहां पहुंचने पर आईजी आशुतोष पांडे, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी ने बुके भेट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मौजूद सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, भरथना विधायक सुखदेवी वर्मा, राजपाल सिंह यादव, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान, अशोक यादव का सीओ सिटी शिवराज सिंह सीओ राघवेंद्र राठौर ,सीओ सैंफई ए के दीक्षित ने बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि फिलहाल चौकी में थाना खोला गया है। फर्रुखाबाद रोड पर थाने के लिए जगह मिल गई है। थाने का भवन बनने पर उसे वहीं पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एएसपी सर्वानंद सिंह यादव ने किया।

थाने में शराब पकड़ने की पहली रिपोर्ट
इटावा। फ्रेंडस कालोनी थाने में पहली रिपोर्ट शराब पकड़ने की दर्ज की गई। उधर ओमपुरम कालोनी में शिक्षक के घर बुधवार को हुई लूट की वारदात की विवेचना अब यहीं ट्रांसफर होगी। बुधवार को लूट की रिपोर्ट इकदिल में लिखी गई थी।

एसओ आलोक राय ने बताया कि एसआई दिनेश मौर्या जब गश्त पर थे तभी उन्होंने हाइवे के पास से रामवीर पुत्र राजाराम निवासी कोकपुरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। उसके खिलाफ थाने में पहली रिपोर्ट  दर्ज की गई है।

उधर ओमपुरम कालोनी में टीचर के घर बुधवार को हुई 30 लाख की लूट की वारदात की विवेचना अब फ्रेंडस कालोनी थाने में ट्रांसफर होगी। बुधवार को लूट की रिपोर्ट इकदिल थाने में दर्ज कराई गई थी।

सीओ ने बताया कि अब नया थाना वजूद में आ गया है। इसलिए विवेचना उसी थाने को दे दी जाएगी। थानाध्यक्ष से मामले को गंभीरता से लेकर लुटेरों को पकड़ने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें