फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Thu, 09 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल मामले में घेरने में लगी कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस मुद्दे पर 22 को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी को लेकर न्याय पंचायत स्तर पर चकरनगर ब्लाक में कांग्रेसियों ने रणनीति बनाई। 
विज्ञापन



कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जमीनों को ढांचागत विकास के नाम पर उद्योगपतियों और पूंजीपतियों सौंप देना चाहती है।

प्रदेश सचिव अमरीश सिंह गौर व राहुल सचान जिला प्रभारी ने कहा कि देश की जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर केंद्र में आई भाजपा सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही आम आदमी को दिखाए अच्छे दिनों के सपने को चूर-चूर कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने आने वाले समय में पुन: कांग्रेस पार्टी की वापसी का दावा करते हुए कहा कि देश जनता जानती है कि कांग्रेस ने कभी झूठ व फरेब की राजनीति नहीं की। आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश को खंडित करने का कुचक्र रच रही है।

उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल पर सवाल उठाते हुए कहा कि निवर्तमान संप्रग सरकार का बनाया गया भूमि अधिग्रहण अधिनियम भारतीय जनता पार्टी की सहमति से अस्तित्व में आया था। फिर एकाएक इसमें संशोधन की आवश्यकता क्यों पड़ी? इस सवाल का जवाब किसानों और देश की जनता को मिलना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुभाष गुप्ता, अश्विनी त्रिपाठी, डा.वैभव चौहान, पल्लव दुबे, अंबुज त्रिपाठी, बउआ चौहान, प्रमोद शंखवार, राहुल शाक्य, लवकुश परिहार, हरनाम दिवाकर, राजकुमार परिहार, महिला कांग्रेस ब्लाक  अध्यक्ष मंजू परिहार, प्रधान संतोष शर्मा, बृजेंद्र राजावत, रामकुमार पांडेय, सुंदर सिंह चौहान आदि ने भी बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन


संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें