फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का मतलब, मनमानी नहीं

Tue, 11 Aug 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम आजाद भारत के नागरिक हैं। हमें आजादी मिली है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हमें मनमानी करने का हक मिल गया है।
विज्ञापन


आज खुलेआम मनमानी करके लोग आजादी का दुरुपयोग कर रहे हैँ। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर नियमों का पालन करने के साथ ही मनमानी न करने की शपथ लें। हमारा एक प्रयास हमारे देश के विकास में मददगार होगा।

आजाद भारत में लोगों की सोच भी बदल गई है। आजादी को लोग मनमानी समझने की भूल कर बैठे हैं। दिन में न जाने कितनी बार मनमानी की सोच के बीच हम सब नियमों को तोड़ते हैं। आज देश के प्रधानमंत्री की ओर से भारत को स्वच्छ बनाने की मुहिम छेड़ी गई है। बावजूद इसके लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


पान, मसाला खाकर इधर-उधर थूकना फैशन बन गया है। अपने आसपास गंदगी फैलाना तो हर रोज की बात है। लोगों को अपनी आदत में सुधार लाना चाहिए। जब आप अपने आसपास के माहौल को साफ और स्वच्छ रखेंगे तो एक दिन पूरा देश स्वच्छ नजर आएगा।

शहर की सड़कों पर मनमानी के चलते आए दिन लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। इससे दुर्घटना तो होती ही है साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी बदहाल हो जाती है। सवारी वाहन चालक को सड़क घेरकर सवारियों को बिठाने और उतारने में अपनी शान समझते हैं। व्यवस्थाओं में सहयोग करें जिससे आप और आम पब्लिक को परेशानी न हो।

मनमानी लोगों के स्वभाव में शामिल है, उन्हें कहा जाए तो वह मानेंगे ही नहीं। सफर के दौरान भी हम मनमानी करते हैं। ट्रेन में चढ़ने के लिए जान जोखिम में डालने में भी लोगों को कोई गुरेज नहीं है। नियमों को दौड़कर गलत साइड से रोजाना हजारों यात्री ट्रेनों में चढ़ते हैं। साथ ही पैरदान आदि पर नियम निरुद्ध यात्रा करने में लोग शान समझते हैँ।

नो पार्किंग में गाड़ियां पार्क करके भी लोग मनमानी का ही उदाहरण पेश करते हैं। शहर में जहां जहां नो पार्किंग का जिक्र होगा, उसी जगह सबसे ज्यादा वाहन खड़े मिलेंगे। ऐसा होने से आम पब्लिक को तो परेशानी होती ही है साथ ही हमारी जवाबदेही पर भी सवाल खड़ा हो जाता है।

इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर इस बात की शपथ लें कि आजाद भारत में आजादी की तरह ही रहेंगे, न की अपनी मनमानी करके खुद के साथ ही दूसरों के लिए परेशानी खड़ी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें