फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 17 Feb 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर। जनता कालेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मोटर साइकिल की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मोटर साइकिल चालक युवक भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुरा निवासी 42 वर्षीय संजीव गौतम पुत्र श्रीप्रकाश बकेवर स्थित जनता कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब अपने अन्य स्टाफ के लिए चाय लेने गया था। वह चाय लेकर वापस कालेज के लिए लौट रहा था तभी  थाने के गेट के सामने इटावा की ओर से आ रही तेजरफ्तार मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मोटर साइकिल चालक राजेंद्र पुत्र छेदालाल इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल मोटर साइकिल चालक को चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके अलावा शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर कालेज में शोक छा गया। प्रबंधक अरविंद मिश्रा, प्राचार्य एमपी सिंह यादव, प्रो. अशोक पांडेय, डा. एसएन राम सहित स्टाफ ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें