फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पड़ोसियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। ग्राम रीतौर में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक ही परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




गांव रीतौर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया सोमवार रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने पत्नी सरोज कुमारी के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंची उनकी सास मोहरश्री, बहू मीना देवी और बेटी सृष्टि को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। हमले में परिवार के चारों सदस्य घायल हो गए।
मौके पर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें