फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नर्सिंग स्टाफ की नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगे

Mon, 02 Nov 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। नर्सिंग स्टाफ के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये लेने और नौकरी न लगवाने का आरोप लगाते हुए मैनपुरी की महिला ने थाने में शिकायत की है। पीड़िता ने क्षेत्र के एक गांव युवक पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर जॉइनिंग लेटर तैयार होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला श्रीधर निवासी पप्पी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी से उनकी गांव की रिश्तेदारी है। आरोप है कि युवक आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है। करीब तीन साल पहले उसने नर्सिंग स्टाफ के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में चार लाख रुपये लिए थे। रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई गई।

कई बार संपर्क करने पर जल्द नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया जाता रहा। अब तक न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िता का कहना है कि वह रकम वापस लेने के लिए आरोपी के घर के चक्कर लगा रही है। महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन


इसमें एक व्यक्ति सैफई विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच के बाहर पार्क में कुछ महिला-पुरुषों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में मीटिंग और जॉइनिंग लेटर तैयार होने की चर्चा होने का दावा किया गया है। महिला ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति से जुड़ा बताया है।

महिला ने अन्य छात्र-छात्राओं से भी नौकरी के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें