फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा के दो घरों में चार लाख का डाका

Mon, 04 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
डकैतों ने रविवार रात बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ चौराहे के पास दो घरों में धावा बोलकर चार लाख के नगदी-जेवर लूट लिए। इस दौरान घरवालों को लाठियों से पीटा। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


डकैतों ने पहले उदी मोड़ निवासी कृपाराम राजपूत के घर धावा बोला। कृपाराम ने बताया कि करीब आधा दर्जन लुटेरे उनके घर में घुस आए और कमरे में सो रहे परिजनों को दबोच लिया। सभी को लाठियों से पीटा। भयभीत घरवाले विरोध न कर सके और डकैत 18 हजार रुपये, सोने का कुंडल, अंगूठी, तोड़ियां, मंगल सूत्र आदि कीमती सामान लूटकर चंपत हो गए।

इसके बात डाकुओं ने रामवीर सिंह चौहान के घर पर धावा बोला। कमरे में सो रही उनकी मां को दबोच लिया और सिर पर लाठी से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। डकैतों ने अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखा सामान ले गए। बाहर के कमरे में सो रहे रामवीर व उनके परिजनों को लूटपाट की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


लुटेरों के जाने के काफी देर बाद रामवीर अंदर के कमरे में पहुंचे तो मां को बेहोशी की हालत में पड़ी देख सन्न रह गए। परिजन उन्हें पीजीआई ले गए। रामवीर ने बताया कि लुटेरे उनके घर से 87 हजार रुपये, तीन चेन, छह अंगूठी, चार चूड़ी, एक हार, पायलें व अन्य सामान लूट ले गए। दोनों लोगों ने पुलिस को लगभग चार लाख का माल लूटे जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें