इटावा। जिले में शुक्रवार को प्राथमिक स्कूल प्रधानाध्यापक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 226 पहुंच गई है। जबकि 1900 लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है। बलरई क्षेत्र के नगला तौर निवासी प्रधानाध्यापक सोमेश पाठक (48) पंचायत चुनाव कराकर लौटे थे। उसके बाद से तबियत खराब हो गई थी।
जिले में अभी तक 12195 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 10096 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 254 नए संक्रमित मिले और 239 मरीज ठीक हुए हैं। सबसे ज्यादा 57 संक्रमित सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में हुई जांच में मिले।
शहर के अशोकनगर में पंद्रह, पुरबिया टोला में पांच, रामनगर में दस, सीएचसी महेवा में नौ, नगला छविनाथ में सात, महिला शरणालय में छह, आवास विकास, विकास कालोनी में पांच-पांच, एसडी फील्ड, गांधीनगर, पालीखुर्द में चार-चार, जिला अस्पताल कैंपस, रामगंज, शिव नगर, कुकावली, जेके हॉस्पीटल, उदी मोड़, शाहाबादगंज में तीन-तीन, हर्षनगर, सिविल लाइन, कुनैरा, विजय नगर, शांती कालोनी, बाइस ख्वाजा रोड, दुर्गानगर, कोकपुरा, अहेरीपुर, देशरमऊ, मड़ैया शिवनारायण, नगला गौर, कलहरा ताखा, लखरी में दो-दो तथा राजागंज, अवंतीनगर, अर्जुननगर, पक्का बाग, मोतीझील, एसबीआई इटावा, करमगंज,पीएनबी तकिया तिराहा,जय भारत कालोनी, पचावली, अलकापुरी, रंगरेजन टोला, फ्रेंडस कालोनी, अजीतनगर,भीमनगर, पीएसी कैंप, गाड़ीपुरा, रामनगर, कटरा साहब खां, विद्या विहार, मित्रपुरम, स्वरूप नगर, कटरा पुख्ता, पाठकपुरा, सारंगपुरा, चकरनगर, छिमारा, जतनपुरा, मलाजनी, सती मंदिर, भरथना,सराय चोरी,मंडी रोड, निनावा, थाना बिठौली,नगला कौर, महलई, कटरी, नरसीपुर,बाउली, जैरपुर नागर, जसवंतनगर, कटरा शमशेर खां, नवीननगर, कृष्णापुरम,गंगा विहार, निवाड़ीकला,बसंत विहार, कचहरी रोड, नगला गरियन के अलावा अन्य स्थानों पर जांच के दौरान एक-एक कोरोना संक्रमित मिले।
ऑनलाइन पंजीकरण के बाद 10 से होगा वैक्सीनेशन
इटावा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 45 साल से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन 10 मई से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी होगा। कोविन एप पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीयन में कोविशील्ड या कोवैक्सीन में एक ऑप्शन चुनना है। वैक्सीन केंद्र व टीकाकरण का समय भी खुद भरना होगा। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। (संवाद)
कोविड हेल्प-डेस्क की स्थापना हो
इटावा। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं व्यवसायिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की अपील सभी उद्यमियों और इकाई संचालकों से की है। (संवाद)