कोरोना से होने वाली मौतों और नए संक्रमित मिलने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को पंचायत सचिव समेत चार लोगों की मौत हो गई और 432 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
135 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 9146 पहुंच गई है। इसमें 6640 मरीज ठीक हो चुके हैं और 153 की मौत हो चुकी है। 2354 का इलाज चल रहा है।
शहर के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी ग्राम पंचायत सचिव विशाल श्रीवास्तव बसरेहर ब्लॉक में तैनात थे। उन्होंने 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी।
20 अप्रैल को खांसी और बुखार की चपेट में आ गए थे। जिला अस्पताल में जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकले थे। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई।
शनिवार को 2208 लोगों की कोरोना जांच कराई। जिले में अभी तक पांच लाख 914 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।