फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नैतिक समिति के सदस्य बनें पूर्व अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डाॅ. एनके शर्मा को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा का नैतिक समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी। इस समिति का गठन किसी संस्थान में नैतिक सिद्धांतों को लागू करना, मानवाधिकारों की रक्षा करना है और अनुसंधान कार्यों में नैतिक मानकों को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्राध्यापक डॉ. आरएएस कुशवाहा इस समिति के अध्यक्ष है। समिति में शामिल किए गए पूर्व अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा ने 1992 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से अंतरिक्ष विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात लगभग 32 वर्षों से चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में सेवारत है। उन्होंने कई शोध कार्यों में रुचि रखते हुए निरंतर देश विदेश के विश्वविद्यालयों में आमंत्रित वक्ता या मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व शोध प्रस्तुत करते रहते हैं। समिति के सदस्य नियुक्त होने पर डॉ. एनके शर्मा ने सैफई विश्वविद्यालय के कुलसचिव अभिनव रंजन श्रीवास्तव(एडीएम), कुलपति डाॅ. अजय सिंह का आभार व्यक्त किया। इस नियुक्ति को शिक्षाविदों एवं सहकर्मियों ने विश्वविद्यालय के अकादमिक और अनुसंधान परिवेश के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें