फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पंद्रह दिनों से मिल रही सिर्फ पांच घंटे बिजली, घेरा उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र के सराय भूपत (कटेखेड़ा) में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को राजा का बाग बिजली उपकेंद्र का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें चौबीस घंटे में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन




राजा का बाग उपकेंद्र पर एकत्र हुए ग्रामीणों कमलेश, सुधीर, सौरभ, साहुल, रजनी, बिट्टी, सूरजपाल, राकेश, संतोष ब्रजभान आदि ने गांव को शासन के निर्देशानुसार बिजली आपूर्ति दी जाए। आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से गांव में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। रात के समय बिजली लगभग पूरी तरह गायब रहती है जिससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रातभर लोग गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जब से एमसीबी वाला ट्रांसफार्मर लगाया गया है तब से बिजली आपूर्ति और बदहाल हो गई है। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समस्या का जल्द से जल्द समाधान किए जाने की मांग की है। सूचना पर पहुंचे फीडर के सुपरवाइजर ललित पाल ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेज दिया गया है। अधिक लोड होने से ट्रिपिंग की समस्या आती है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर गांव में नियमित रूप से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। मामले पर बिजली निगम के एसडीओ आनंद पाल सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के आरोपों निराधार हैं। गांव को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। ट्रांसफार्मर में कोई दिक्कत है तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें