फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने गलन बढ़ाई, पारा गिरा

Wed, 31 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस से 4.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गलन भरी शीत लहर से आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। सुबह के वक्त घने कोहरे के साथ साथ आसमान से फुहार भी गिरती रही।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में जिंदगी मानो ठहर सी गई है। तापमान में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही। न सिर्फ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है बल्कि अधिकतम तापमान भी नीचे आ रहा है। गत सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को 14.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

दिनभर सूरज के दर्शन न होने का असर अधिकतम तापमान पर रहा। मंगलवार को दिनभर आसमान में धुंध और बादल छाए रहे। कब दोपहर से शाम हो गई, अंदाजा ही नहीं लगा। ठंड के कारण लोग रजाई छोड़ने से कतराए। जो मजबूरी में निकले वे जगह-जगह आग तापते दिखे। बाजार में दुकानदार अलाव तापते दिखे तो सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी हीटर या फिर चाय पीकर शरीर को गर्मी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें