फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रामनवमी व दशहरा में महंगे हुए फूल के दाम, जमकर हुई खरीदारी

Tue, 20 Oct 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 32: साबितगंज में फूलों की बिक्री करते दुकानदार। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
इटावा। रामनवमी व दशहरा को लेकर पर सोमवार को लोगों की भीड़ रही। फूलों की मांग बढ़ने के साथ ही थोक से लेकर फुटकर बाजार तक फूलों के दाम में उछाल आया। गेंदा 150 से 170 रुपये और गुलाब 200 से 240 रुपये किलो में खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


शहर के साबितगंज में फूलों की बड़ी मंडी है। यहां फूल विक्रेताओं की कई दुकानें हैं। यहां के फूल विक्रेता स्थानीय समेत फूलों की आपूर्ति दिल्ली की मंडियों से करते हैं। फूल विक्रेता राजू ने बताया कि रामनवमी व दशहरा में देवी मंदिरों व रामलीला में शृंगार के लिए हर वर्ष फूलों की खूब मांग रहती है।

हालांकि, इस बार महंगे फूलों के कारण फूलों की सजावट कम देखने को मिल रही है। बड़े मंदिरों में ही फूलों की सजावट पर अधिक जोर दिया जा रहा है। बताया कि बीते नौ दिनों में गेंदा और गुलाब के दाम 20 से 40 रुपये बढ़ गए हैं। बाजार में अब गेंदा 170 रुपये किलो और गुलाब 240 किलो बिक रहा है। इसी तरह चांदनी 60 से 100 रुपये और गुलमेहंदी 50 से 80 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें