फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की होली ने मन मोहा

Sat, 12 Dec 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धौलपुर खेड़ा स्थित धनीराम शाक्य इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव व कालेज के संस्थापक स्व. धनीराम शाक्य की पुण्यतिथि मनाई गई। वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति गीत, समूह गान प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की फूलों की होली की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि  के रूप में मौजूद राजपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्व. धनीराम शाक्य प्रधान जी ने हमेशा क्षेत्र के लोगों को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया।


 विशिष्ट अतिथि एमएलसी  लीलावती कुशवाह ने कहा कि प्रधान जी ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खोलकर गरीब असहाय बच्चों के लिए शिक्षा की सभी सुविधाएं प्रदान की है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भावना, चांदनी, सोनम एवं अन्य बच्चों ने एक से एक बेहतरीन कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को  शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य व प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश बघेल के अलावा राम करन शाक्य, मीना शाक्य, डॉ. सीमा शाक्य ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


  इस मौके पर श्रीकृष्ण कुमारी गुप्ता, डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा, मुबारक अंजुम, कर्मराज सिंह यादव, राहुल गुप्ता, ध्रुव कुमार गुप्ता, कमलेश वर्मा व राजीव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें