फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में धरवार की टीम विजयी

Sat, 12 Dec 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत धरवार की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन  पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरवार के प्रांगण में किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक में खेड़ा धौलपुर की कुलसुम फातिमा की टीम के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



 बालिका वर्ग की  कबड्डी में धरवार की टीम विजयी रही। खेड़ा धौलपुर की टीम उपविजेता रही। बालक कबड्डी में धरवार की टीम विजेता एवं कुरसेना की टीम उप विजेता रही। गोला फेंक बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय की रीता और अंजली प्रथम रही।


 बालक में धरवार के ही संदीप प्रथम एवं कुरसेना के ओवेश अली द्वितीय रहे। लंबी कूद में खेड़ा धौलपुर के ब्रजेश प्रथम एवं धरवार के संदीप द्वितीय रहे। सौ मीटर दौड़ में खेड़ा धौलपुर के बृजेश प्रथम एवं धरवार के निशांत द्वितीय रहे। बालिकाओं में खेड़ा धौलपुर की संध्या प्रथम रही।
विज्ञापन



 खोखो में धरवार ने खेड़ा धौलपुर को हराकर विजय हासिल की। इस दौरान अमित, संजीव चतुर्वेदी, ज्योति गुप्ता, हरिओम, धर्म सिंह, हरिओम नारायण, ऊषा ज्योति, प्रदीप दुबे, कुलसुम फातिमा व राजेश जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें