फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शटरिंग लगाने के विवाद में जमकर मारपीट, पांच लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। ग्राम भानपुरा सराय चौरी में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन मकान के छज्जे की शटरिंग लगाने के विवाद में पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमे एक ही परिवार के पांच लोग लहूलुहान हो गए। पीड़ितों ने आरोपियों पर मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन




भानपुरा निवासी पुष्पा देवी पत्नी शिवराम सिंह ने बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मजदूर लेंटर डालने के लिए छज्जे पर शटरिंग लगा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने छज्जे को बाहर निकालने का विरोध शुरू कर दिया। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के आठ लोगों ने एकराय होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में पुष्पा देवी, उनके पति शिवराम सिंह, पुत्र रंजीत यादव, विधवा पुत्रवधू अनीता और नौ वर्षीय नाती शनि गंभीर रूप से घायल हो गए।
लाठी-डंडों के प्रहार से वृद्ध शिवराम और मासूम शनि के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हुए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि जब दबंग मारपीट कर रहे थे तब उनका बेटा रंजीत साक्ष्य के तौर पर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस पर आरोपियों ने रंजीत और बहू अनीता पर हमला कर उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए ताकि घटना का कोई प्रमाण न रहे।
विज्ञापन




घटना के बाद पीड़ित परिवार लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें