फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कुत्ते के मुंह में मिला पांच माह का मानव भ्रूण

Sat, 07 Nov 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। सीएचसी के मुख्य गेट के पास शनिवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आवारा कुत्ता मुंह में करीब पांच माह का मानव भ्रूण दबाकर अस्पताल के बगल में स्थित खेत की ओर जाता दिखाई दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुत्ते का पीछा किया और उसके मुंह से भ्रूण को छुड़ा लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अस्पताल के मुख्य गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान उनकी नजर एक कुत्ते पर पड़ी, जो मुंह में कुछ दबाकर तेजी से खेत की ओर जा रहा था। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारियों को कुत्ते का पीछा करने के लिए कहा। कर्मचारी खेत तक पहुंचे और कुत्ते के मुंह से छुड़ाया तो वह करीब पांच माह का मानव भ्रूण निकला। स्वास्थ्य कर्मियों ने भ्रूण को सुरक्षित तरीके से पैक कर स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि कुत्ता अस्पताल के पीछे स्थित कंजर कॉलोनी की ओर से भ्रूण लेकर आया होगा। हालांकि, भ्रूण कहां से आया और किसने उसे वहां फेंका, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी कमल सिंह भाटी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें