इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सवी में छह दिन पहले आरोपियों ने रंजिश में घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। नगला सवी निवासी शिशुपाल सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि एक जून की शाम करीब पौने छह बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव नगला भूरे के रहने वाले आयुष कुमार, गौरव, गोलू, मोहित दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ लामबंद होकर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि रंजिश में आरोपियों ने आते ही घर के भीतर तोड़फोड़ शुरू कर दी। शिशुपाल ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।