महेवा। उच्च प्राथमिक विद्यालय उझियानी में बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर हाई स्कूल की कक्षा 6 से 8 में पढ़ने वाली छात्राओं ने हिस्सा किया। इस मौके पर हुई 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं कराई गई। दौड़ में चांदनी, शिखा और खुशी अव्वल रहीं। विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे गए।
50 मीटर दौड़ में अदिति तिवारी यूपीएस उझयानी प्रथम, दामिनी यूपीएस आनेपुर द्वितीय, पूजा यूपीएस बहेड़ा तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में चांदनी यूपीएस उझियानी प्रथम, आराधना बहेड़ा द्वितीय, ईशु उच्च प्राथमिक विद्यालय आनेपुर तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ शिखा यूपीएस आनेपुर प्रथम, अंजलि यूपीएस उझानी द्वितीय, पूजा यूपीएस बहेड़ा तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में खुशी यूपीएस उझियानी प्रथम, आराधना उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ा द्वितीय, प्रिया यूपीएस आनेपुर तृतीय रही।
लंबीकूद में अंजलि यूपीएस उझियानी प्रथम, आराधना यूपीएस बहेड़ा द्वितीय, शालिनी यूपीएस आनेपुर तृतीय रही। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक महेवा योगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रवीण पांडे, राजेश कुमार, अध्यापक मनोज कुमार, प्रदीप सिंह, सारांश, प्रभा, कीर्ति यादव ,पूजा तिवारी, आयुषी पाल, बालकृष्ण, विनय कुमार, शिवम, रंजन, सुरेश कुमार व चंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।