फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर की पहली मौत, 100 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमित मिलने का आंकड़ा जहां दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, वहीं, जिले में पहली मौत होने से हड़कंप मच गया। मरने वाला अधेड़ पहले से बीमार था और विजय नगर का रहने वाला था।
विज्ञापन

एंटीजन से कोरोना की जांच में वह पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसे 15 जनवरी को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी रविवार की रात मौत हो गई। उधर, सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया।
कोरोना से पहली मौत के बाबत सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि शहर के विजय नगर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति को 15 जनवरी को डायबिटिक पाए जाने पर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

वह पहले से बीमार थे। बताया कि जब उनकी एंटीजन से कोरोना जांच कराई गई तो वह वह पॉजिटिव पाए गए थे। उधर, सोमवार को जिले में एक साथ 100 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया।
इसके बाद अब कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में 461 हो गई है। कोरोना संक्रमितों में सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के छह चिकित्सकों समेत 16 लोग भी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा 18 ग्राम कुर्रा में, रमैयापुर में छह, डायलिसिस पैरा मेडिकल व ग्राम सैफई में एक-एक, कोल्ड स्टोर जसवंतनगर व कलावती इंटर कालेज लखना में सात-सात, अतर सिंह इंटर कालेज चितभवन में चार, जीआईसी इटावा, महलई व भरथना में तीन-तीन, प्रेम नगर, छिपैटी, नगला कले व अन्य स्थानों पर दो-दो लोग कोरोना संक्रमित मिले।
शिवा कालोनी, हर्ष नगर, गंगा विहार कालोनी, मामा मिल कालोनी, सती मोहल्ला, सीएमओ कंपाउंड, दवग्रान रोड, विजय नगर, जनता इंटर कालेज बकेवर, अहलादपुर, नगला किशोरी, धूमनपुरा, इकदिल, अधियापुर, सीएचसी जसवंत नगर व कुतुबपुर में एक-एक संक्रमित मिले।
जल्द शुरू होगी टेली मेडिसिन चिकित्सा
जिले में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों को टेली मेडिसिन से उपचार देने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस बारे में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या को लिखित रूप से सूचित किया गया है।
जिससे अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के मोबाइल फोन नंबर सार्वजनिक करने को कहा गया है, जिससे लोग अस्पताल आए बिना चिकित्सक के समय अनुसार मोबाइल पर फोन कर उचित परामर्श लेकर दवाएं लिखवा सकें।
इंटर कालेज की आठ छात्राएं संक्रमित
बकेवर। कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कॉलेज की आठ छात्राएं कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। स्कूल में टीकाकरण के दौरान हुई कोरोना की जांच में इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
छात्राओं को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट में महेवा ब्लाक के कस्बा लखना स्थित कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कॉलेज की आठ छात्राओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की इन छात्राओं की स्कूल में टीकाकरण के दौरान कोरोना की आरटीपीसीआर जांच हुई थी, जिसमें आठ छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
महेवा सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि लखना के कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कॉलेज की आठ छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्राओं से संपर्क किया गया है।
सभी छात्राएं अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं। सभी को घरों पर ही आइसोलेट किया जा रहा है। एक छात्रा औरैया में अपनी किसी रिश्तेदारी में गई हैं, जबकि अन्य छात्राएं घर पर हैं। इस बाबत परिजनों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
भरथना में दो लोग मिले संक्रमित
भरथना। नगर क्षेत्र अंतर्गत दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही पहले संक्रमित हुए पूर्व प्रधानाचार्य की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
इसके अलावा जिला मुख्यालय से जारी सूची में भरथना नगर के दो व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के घर व उसके आसपास सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर निशुल्क जरूरी दवाएं प्रदान की।
साथ ही निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने को कहा। कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया है।
बढ़पुरा क्षेत्र में भी मिले सात कोरोना संक्रमित
उदी। बढ़पुरा विकास खंड क्षेत्र में अब तक सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अलग-अलग गांव में पॉजिटिव निकले सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी के प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम अवारी, जैतपुरा, नगला कछार, बीलमपुर, रमपुरा-झवरापुरा एवं इकदिल आदि ग्रामों में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें