फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दोस्ती गांठी, बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

Fri, 12 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस से इटावा आ रहे यात्री से जहरखुरानों ने रास्ते में पहले दोस्ती गांठी, बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर नकदी, मोबाइल व अन्य लूट ले गए। इटावा पहुंचने पर बेहोश यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर लूट के शिकार युवक ने आप बीती बताई।
विज्ञापन



औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव लिधौरा निवासी महावीर पुत्र श्याम सिंह सिरसा हरियाणा में नौकरी करता है। बुधवार की शाम वह घर आने के लिए दिल्ली रोडवेज की बस में सवार हुआ। रास्ते में जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने बातचीत के दौरान उससे दोस्ती गांठी।


बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके पास से नकदी, मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग लूट ले गए। इटावा पहुंचने पर बस के परिचालक ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो उसके पास से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद उसके परिजन इटावा आए और उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में होश में आने के बाद महावीर ने बताया कि जहरखुरान उसके पास से पांच हजार रुपये नकद, एक मोबाइल तथा कपड़ों से भरा बैग लूट ले गए।


महावीर के मुताबिक उसके पास बैठा यात्री उससे बातचीत करता रहा। इस बीच कुछ खाने को दिया, इसके बाद वह बेहोश हो गया। मालूम हो कि दिल्ली की ओर से आने वाली बसों में अक्सर जहरखुरानी की घटनाएं होती रहती हैं। इसके बाद भी बसों में जहरखुरानी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें