फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पति की गाड़ी पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी राधा देवी के पति राकेश यादव ने दूसरे पक्ष के लोगों पर उनके वाहन पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे गोपालपुरा गांव में हुई। राकेश यादव की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

राकेश यादव ने बताया कि वह बुधवार सुबह वोटरों से मिलकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुरा गांव के पास चकरनगर की ओर से आ रही काले रंग की स्कार्पियो सवार आधा दर्जन लोगों ने सामने से उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले में दो लोगों को उन्होंने पहचान लिया है। गोलीबारी होते ही वह जान बचाकर चकरनगर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। तीन गोलियां उनकी गाड़ी में लगीं हैं। उनके साथ कार में मौजूद बीडीसी सदस्य गौरव गुर्जर बाल-बाल बच गए।
घटना की तहरीर चकरनगर थाना पुलिस को दी। आरोप है फायरिंग करने वाले लोगों ने चुनाव न लड़ने की धमकी दी। कहा कि यदि चुनाव लड़े तो जान से मार देंगे।थाना प्रभारी चकर नगर दीपक कुमार ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले चुनाव में भी राकेश यादव की ओर से कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिन पर आरोप लगाए हैं, उनमें कुछ लोग पहले दर्ज हो चुके मुकदमे भी शामिल थे। घटना की जांच कराई जा रही है। वास्तविकता खुद सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें