फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने पर्चा किया दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को चकरनगर ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव के लिए सपा और भाजपा समर्थित दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। 21 अक्तूबर को मतदान होना है।
विज्ञापन

चकरनगर कस्बे से लेकर खंड विकास कार्यालय नामांकन स्थल तक के क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। प्रशासन ने सुबह से बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात कर नौ बजे से नामांकन प्रक्रिया खंड विकास कार्यालय परिसर सभागार में शुरू करा दी। दोपहर 12:10 बजे सपा समर्थित प्रत्याशी प्रमिला देवी ने पर्चा दाखिल किया।
दोपहर एक बजे भाजपा समर्थित प्रत्याशी राधा देवी ने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। एआरओ चुनाव जसवंतनगर एसडीएम गुलाब सिंह ने तीन बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दोनों प्रत्याशियों को बुलाकर सत्यापन कराया।
विज्ञापन

नामांकन शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ ने कस्बा चकरनगर से लेकर खंड विकास कार्यालय परिसर तक पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडीएम जयप्रकाश और एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह की भी गाड़ियां दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें