फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच फायरिंग

Sat, 31 Oct 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी थानाक्षेत्र के गांव धौरखा में शुक्रवार की रात दो बीडीसी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग के साथ पथराव होने लगा। पत्थरबाजी में एक किशोर घायल हुआ। सूचना पर लवेदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


लवेदी थाना के ग्राम धौरखा में दो महिला बीडीसी प्रत्याशियों के पतियों और उनके समर्थकों में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कहासुनी हो गई। बताते हैं कि दोनों प्रत्यशियों के पति शराब पीकर कुछ ग्रामीणों से वोट नहीं देने की बात पर झगड़ रहे थे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी के साथ गाली-गलौज होने लगी।

कुछ ही देर में दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ता गया और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। पत्थरबाजी में वहीं पड़ोस में अपने दरवाजे पर खड़ा होमगार्ड के पीसी दिनेश कुमार का 16 वर्षीय बेटा ललू सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया। विवाद बढ़ता देखकर किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी सौ नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर लवेदी थाना पुलिस तुरंत धौरखा पहुंची। पुलिस को देखकर पथराव कर रहे दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने गांव से दो लोगों को पकड़ा है। वहीं घायल किशोर के पिता दिनेश कुमार ने किसी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी का कहना है कि आपस में मारपीट हुई है। फायरिंग नहीं हुई है। तहरीर आने पर रिपार्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें