फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनसी की नौकरी छोड़ गांव की सियासत में रखा कदम

Sat, 31 Oct 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक व एमबीए की पढ़ाई करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले इंजीनियर जयवीर सिंह तोमर राजनीति में शिक्षित युवाओं के आने की वकालत करते हैं। इसी कारण मल्टी नेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर जयवीर ने राजनीति में अपना पहला कदम रखा है। इसकी शुरूआत उन्होंने हाल में ही हुए पंचायत चुनाव से की।
विज्ञापन


वह जसवंतनगर ब्लाक से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रुप में चुनाव मैदान में उतरे और निर्विरोध निर्वाचित हुए। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आज राजनीति में शिक्षित युवाओं की महती आवश्यकता है। उसने अन्य शिक्षित युवाओं का भी आवाहन किया की आगामी ग्राम पंचायत चुनावों में अपनी सक्रिय सहभागिता करें। 

नुमाइश चौराहा निवासी एमपी सिंह तोमर के पुत्र इंजीनियर जयवीर सिंह ने पुुणे से बीटेक किया। उसके बाद एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की एक एमएनसी में मैनेजर के पद पर नौकरी की। महानगर में पहुंचे जयवीर ने अचानक अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में घुसने का फैसला किया और पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया। हालांकि वह निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें