फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- आग लगने से जलती बस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बिहार से दिल्ली 82 यात्रियों को लेकर जा रही स्लीपर बस में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ऊसराहार क्षेत्र में आग लग गई।
विज्ञापन

धुआं उठने पर कुछ यात्री गेट से उतरे तो कुछ खिड़ी से कूद गए। यात्रियों के बाहर निकलते ही बस में आग लग गई। यात्रियों के सामान समेत बस जल गई। दो दमकल ने आग पर काबू किया। प्रशासन ने दूसरी बसों से यात्रियों को दिल्ली भिजवाया।
बिहार से 82 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रही थी। शनिवार सुबह ऊसराहार थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 128 के पास चालक की सीट के पास से धुआं निकलकर बस में भरने लगा। यात्रियों ने बस रुकवाई और आनन फानन में उतरने लगे।
विज्ञापन

आपातकालीन गेट बंद होने से कुछ यात्री दहशत में खिड़कियां तोड़कर बाहर कूद गए। यात्रियों के उतरने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई।
बस धू-धू जलने लगी। इसमें सभी यात्रियों का सामान भी जल गया। एक्सप्रेस-वे पर खलबली मच गई। सूचना मिलने पर भरथना व इटावा शहर से दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
एसडीएम ताखा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन, एआरटीओ बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक लखनऊ-दिल्ली रूट पर यातायात बाधित रहा।
ऊसराहार थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया इंजन गर्म होने से आग लगने की बात सामने आई है। सभी यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य के लिए भेज दिया गया है। चालक-परिचालक भाग निकले थे। बस नंबर और चेचिस नंबर से मालिक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
बस में नहीं थे अग्निशमन यंत्र
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने बताया कि बस में 82 यात्री मौजूद थे। इंजन के पास स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी है। जांच में बस के अंदर को अग्निशमन यंत्र नहीं मिला है। आपातकालीन खिड़की भी बंद थी। लापरवाही बरतने के कारण बस मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें