फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला जा रही मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

विज्ञापन
फोटो संख्या 34- मालगाड़ी की बोगी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
फदिल्ली- हावड़ा रेलवे रूट पर दौड़ती मालगाड़ी के एक वैगन में शनिवार को आग लग गई। बलरई स्टेशन पर झंडी दिखाने वाले कर्मचारी ने धुआं उठता देख स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दमकल पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। हादसे के कारण एक घंटे मालगाड़ी को रोकना पड़ा।
कानपुर से टूंडला की ओर जा रही मालगाड़ी सुबह करीब नौ बजे बलरई स्टेशन गुजर रही थी। झंडी दिखाने वाले कर्मचारी ने वैगन संख्या 41602 से धुआं निकलता देखा। उसने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी।
स्टेशन अधीक्षक ने मालगाड़ी को तत्काल रुकवाया। जानकारी मिलने पर बलरई थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने फायर ब्रिगेड और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
सीओ जसवंतनगर व फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी को टूंडला के लिए रवाना कर दिया गया। आग के लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें