फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गृहस्थी जलकर राख

Mon, 16 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
चकरनगर के नगला जोर में आग से राख हुए घर को देखते दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकरनगर।  थाना चकरनगर के अंतर्गत एक ग्राम में खाना बनाते समय घर में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जलकर राखहो गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। थाना चकरनगर के ग्राम नगलाजोर में तारबाबू यादव के घर में उनकी विकलांग पत्नी खाना पका रही थी। अचानक आग की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जल गया। परिजनों का कहना है कि गेहूं, लाही के साथ खाद्यान्न सामिग्री जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान विमल किशोर ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन व थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चकरनगर आनंद कुमार सिंह और लेखपाल चांदई जयनारायन घटनास्थल पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें