फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट तीन घंटे बाधित रहा

Mon, 16 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बेपटरी हुई तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन
इटावा। रविवार रात आई तेज आंधी से तीन घंटे तक अप ट्रैक पूरी तरह बाधित रहा। आंधी से पाता और अछल्दा रेलवे स्टेशनों के बीच अप ट्रैक की ओएचई लाइन टूट गई। इससे ट्रैक पर दौड़ रही आम्रपाली एक्सप्रेस का पेंटो ओएचई लाइन के टूटे तार में उलझ कर टूट गया। पेंटोे टूटने से ट्रेन खड़ी हो गई। रेलवे के इंजीनियरों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पेंटोे व ओएचई लाइन को दुरूस्त किया। आम्रपाली एक्सप्रेस को रवाना करने के साथ ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन


15707 अप आम्रपाली एक्सप्रेस रविवार रात 9.40 मिनट पर जैसे ही पाता व अछल्दा रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 1100/13 के पास पहुंची अचानक इंजन का पेंटो टूट गया। इससे अप लाइन पर दौड़ रही ट्रेन खड़ी हो गई। ड्राइवर ने जांच की तो पाया  ओएचई लाइन टूटी है। उसने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। इसके बाद अप लाइन पर दौड रही ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। एसएसई रमेश मीना टीम के साथ टावर वैगन से मौके पर पहुंचे।

ओएचई लाइन व पेंटो को ठीक करने में लगभग तीन घंटे लगे। ट्रेन को 12 बजकर 55 मिनट पर आगे रवाना किया गया। ट्रैक की जांच के बाद रात 01 बजकर 15 मिनट पर बाधित ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इंजीनियरों के अनुसार आंधी में ओएचई का तार टूट गया। आम्रपाली एक्सप्रेस का पेंटो तार में उलझकर टूट गया। अप ट्रैक बाधित होने से आम्रपाली के पीछे ऊंचाहार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, पूर्वा, अवध एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, मरूधर एक्सप्रेस व कोलकता आनन्द बिहार एक्सप्रेस पाता से कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बीच खड़ी रहीं। तीन घंटे तक ट्रेनों के एक स्थान पर खड़े रहने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं आम्रपाली में सवार यात्री भी गर्मी में ट्रेन के सूनसान स्थान पर खड़े हो जाने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें