फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कूड़े के ढेर में फिर धधकी आग, उठा धुएं का गुबार

Thu, 29 Oct 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 17: कस्बा में एकत्र कूड़े के ढेर में लगी आग। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
भरथना। कस्बा के मोहल्ला संजय गांधी नगर में रामलीला मैदान के पास एकत्र कूड़े के ढेर में मंगलवार शाम को एक बार फिर आग धधक उठी। आग से उठने वाले धुएं के गुबार से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन कूड़े के ढेर में आग से मोहल्लेवासियों को खलबली मची रही।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल ने मोहल्लेवासियों के सहयोग से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक दिन पहले सोमवार को देर शाम भी इसी कूड़े के ढेर में आग लग गई थी जिसे दमकल ने बुझाया था। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पहले दिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी थी। जिससे कचरे के ढेर के अंदर तक पहुंची आग दूसरे दिन फिर से भड़क गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें