फोटो : 41:: द्रौपदी चीरहरण लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत आयोजक
जसवंतनगर। रामलीला के मैदान में चल रही रासलीला में मंगलवार को तीसरे दिन द्रौपदी चीरहरण लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने महाभारत के मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कलाकारों ने लीला में दिखाया कि हस्तिनापुर की राजसभा में द्यूत क्रीड़ा के दौरान पांडवों के हार जाने पर द्रौपदी को सभा में लाया गया। दुशासन ने उनका चीरहरण करने का प्रयास किया तो द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण को पुकारा। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य कृपा से उनकी लाज बचाई।
इस प्रसंग के मंचन में भगवान श्रीकृष्ण की करुणा, भक्त की रक्षा और धर्म की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन रासलीला में राजीव कुमार गुप्ता व उप प्रबंधक अजेंद्र सिंह गौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)