फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पर एलटी लाइन गिरने से लगी आग, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हावर में रविवार की शाम तीन बजे एलटी लाइन का तार अचानक टूटकर करब से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पर जा गिरा। करब में आग लग गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने चालक को आग लगे होने की जानकारी दी। इस पर चालक ने प्रेशर से ट्राली पलट दी। जिससे आग की चपेट में आकर गांव के चार लोग झुलस गए। दमकल ने मौके पर जाकर आग को जैसे-तैसे बुझाया।
विज्ञापन

ग्राम कुम्हावर निवासी श्रीपाल पुत्र गया प्रसाद शाक्य अपने खेत से बाजरा की 250 पूरी ट्रैक्टर-ट्राली से घर ले जा रहा था। कुम्हावर चौराहे पर एलटी लाइन अचानक टूटकर ट्रैक्टर-ट्राली पर गिरी। ट्रैक्टर की ट्राली में आग लग जाने से आसपास के लोगों ने शोर मचाया। ट्रैक्टर चालक ने आग से जल रही करब सहित ट्राली को प्रेशर से पलट दिया। चिंगारी निकलने से सोनू पुत्र प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह नागर के दरवाजे पर रखी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी के पास में रखी 600 करब की पूरी आग की चपेट में आ गई। गांव के लोगों ने एकजुट होकर आग को काबू में पाने के लिए कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। आनन-फानन में दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल मशीन और चौकी इंचार्ज एसआई प्रमोद कुमार ने आग को काबू किया। आग बुझाने के प्रयास में पंकज पुत्र गुड्डू यादव, राजेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, सोनू पुत्र प्रेम सिंह, धर्मेंद्र पुत्र सुरेश नागर झुलस गए। सोनू के दरवाजे पर गोवंश भी झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें