बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के चौबिया गांव के पास गुरुवार को गेहूं के एक खेत में आग लग गई। तेज हवा के साथ लपटों ने चार सौ बीघा में लगी फसल को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
चौबिया गांव में एक किसान ने खेत पर गेहूं की फसल लगा रखी थी। फसल पूरी तरह पक कर खड़ी थी। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक खेत में आग लग गई। लपटें और धुआं देख किसान परिवार व आसपास के लोगों के साथ खेतों पर पहुंचा। तब तक तेज हवा से आग ने विकराल रूप से लिया था। लपटों ने चार बीघा में लगी फसल को चपेट में ले लिया था।
किसान ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उसी दौरान सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मी वहां पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। चौबिया थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि आग से अनिल कुमार, अजब सिंह, सिपाही राम, राजू शाक्य, हनुमंत दिवाकर, सोनू यादव लंबरदार, धर्मेंद्र यादव समेत कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हुई है।