फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत समाधान शिविर में 19 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
िविद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के लिए शनिवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीओ प्रथम विवेक सिंह की उपस्थिति में इंजीनियरिंग कालेज, मैनपुरी फाटक, कालीबांह और राजा का बाग में शिविर के दौरान 16 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

इनमें 11 का निस्तारण हुआ। इस दौरान 127 कनेक्शन चेक किए गए। 12 लाख 50 हजार रुपये के 53 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 11 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। 18 बिल सुधारे गए। 10.30 हजार की वसूली की। आठ एफआईआर दर्ज कराई।
एसडीओ द्वितीय लवकुमार वर्मा के नेतृत्व में गुरुतेग बहादुर, सुंदरपुर, रामलीला रोड पर लगाए गए शिविर में 10 शिकायतें आईं सभी का निस्तारण कर दिया गया। कुल मिलाकर 112 कनेक्शन चेक किए गए। जबकि 8.45 हजार रुपये के 32 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

13 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। 16 बिल सुधारे गए। सात लाख 20 हजार वसूले गए। 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
एसडीओ तृतीय सचिन कुमार के नेतृत्व में फ्रेंडस कालोनी प्रथम व द्वितीय में आयोजित समाधान शिविर में कुल 18 शिकायतें आईं। इनमें से 15 का निस्तारण हुआ।
144 कनेक्शन चेक किए गए। छह मीटर बदले गए। 21 लाख 83 हजार रुपये बिल के 62 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 14 बिल सुधारे गए व छह लाख 34 हजार रुपये वसूले गए।
महेवा ब्लॉक के कस्बा अहेरीपुर में बिजली विभाग की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता ने इनके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अहेरीपुर में जेई विद्युत शशिकांत के नेतृत्व में घर-घर चलाए गए चोकिंग अभियान में सात लोग मीटर बाईपास से चोरी करते पकड़े गए।
पिंटू, उधम सिंह, शैतान सिंह, मोहम्मद शाहिद मंसूरी, पप्पू खान व सर्वेंद्र सिंह निवासीगण अहेरीपुर एवं अजीत निवासी जगमोहनपुर को विद्युत चोरी करते पकड़ा। इनके खिलाफ विद्युत चोरी की धाराओं में बिजली थाना इकदिल में मुक़दमा दर्ज कराया। कई बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें