फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 11 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28: ग्राम मुर्चा में टूटी पड़ी सीमेंट के पिलर। संवाद
विज्ञापन

-भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता की जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल गिराने का मामला
-पुलिस ने
संवाद न्यूज एजेंसी

ताखा। थाना ऊसराहार क्षेत्र के किशनी मार्ग स्थित एक भूमि पर बनी बाउंड्रीवॉल को गिराने व विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में किशनी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 11 पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता की जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल गिराने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

गांव केशोंपुरा निवासी सुरेश चंद्र जाटव, जो भाजपा मंडल अध्यक्ष ताखा दीपक नंदन जाटव के पिता है। उन्होंने पुलिस को तहरीर में बताया कि ग्राम मुर्चा स्थित गाटा संख्या 82ख मि. में उनकी भूमि है। उसकी सुरक्षा के लिए उन्होंने सीमेंट के पिलर लगवाकर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया था। आरोप है कि 26 मई को पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी, उनके पति रामपाल सिंह यादव तथा उनके सहयोगियों ने मिलकर बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और दोबारा जमीन पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि रामपाल सिंह यादव ने सरकारी चरागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। क्षेत्र में गरीब एवं अनुसूचित जाति के लोगों की जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। पुलिस ने तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी, उनके पति रामपाल सिंह यादव निवासी बरुआ नदी, मैनपुरी, शिवप्रताप यादव, जयनारायण यादव, प्रिंस, कुलदीप यादव, सुधीर यादव व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव ने कहा कि विवादित भूमि उनके पिता एवं अन्य सह-स्वामियों के नाम दर्ज है तथा आरोपित लोग दलित समाज की जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति रामपाल सिंह यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विवादित भूमि में उनका भी प्लॉट है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने बाउंड्रीवॉल तोड़ने के आरोप से इनकार किया है।थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि बाउंड्रीवॉल तोड़े जाने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ भरथना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें