फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शराब के पैसे मांगने पर मारपीट, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना बलरई क्षेत्र के ग्राम तौर में शराब के ठेके के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित करन सिंह पुत्र स्व. रामप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव के शराब ठेके के पास खड़ा था। इस दौरान गांव के ही वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बंटू, कृष्णा, बिट्टू और अमन वहां पहुंचे और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार पैसे देने से मना करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में करन सिंह के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं पीड़ित ने थाना बलरई पहुंचकर चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज नेबताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें