मंगलवार की सुबह छायी कोहरे की चादर।
- फोटो : amarujala
इटावा। गलन भरी सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हालांकि तीन दिनों से सूर्यदेवता के मेहरबान होने से लोगों को दिन में धूप का सहारा मिलने से गलन भरी सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली लेकिन मंगलवार को सुबह कोहरा पड़ने से बढ़ी सर्दी के कारण लोग एक बार फिर ठिठुरने को मजबूर हो गए। दोपहर के बाद सूर्यदेवता निकले। शाम ढलते-ढलते ठंडक ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
मंगलवार की सुबह एक बार फिर कोहरे ने अपना असर लोगों को दिखा दिया। सुबह से ही घना कोहरा पड़ने से गलनभरी सर्दी ने लोगों को अलाव सेंकने पर मजबूर कर दिया। बीते शनिवार की दोपहर दर्शन देकर लोगों को राहत पहुंचाई थी। जिसके बाद लगातार दो दिन सुबह-सुबह ही सूर्यदेव ने उगकर ठंड का असर कुछ कम कर दिया था। इसके बाद ही चौथे दिन ठंड ने कोहरे की चादर ओढ़ाकर अपना असर बरकरार तो किया, लेकिन देर दोपहर सूर्यदेव ने दर्शन देकर गलनभरी सर्दी से कुछ राहत प्रदान की। हालांकि जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे सर्दी का असर बढ़ने लगा।