फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से आजिज छात्राओं ने छोड़ा स्कूल

Sun, 14 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
छेड़खानी से तंग आकर वैदपुरा के रायनगर गांव में सड़क पर धरने पर बैठी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के वादे कर रही है। वहीं हकीकत इससे उलट है। वैदपुरा थाना के रायनगर गांव के एक इंटर कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने छेड़खानी से आजिज आकर स्कूल जाना बंद कर दिया है। करीब एक महीने से परेशान स्कूली छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया है। शनिवार को छात्राओं और उनके अभिभावकों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


जाम लगाए छात्राओं में शामिल कक्षा नौ की पीड़ित रागनी (बदला हुआ नाम ) ने बताया कि पास के ही भवानी के नगला गांव के कुछ लड़के स्कूल के रास्ते में बैठ कर शराब पीते हैं। जब लड़कियां स्कूल जाती हैं या फिर जब वो वापस आती हैं तो उनके ऊपर फब्तियां कसते हैं। छेड़खानी करते हैं। दूसरी स्कूली छात्रा ने रोते हुए अपनी वेदना बयान करते हुए कहा कि जब हम लड़कियां कॉलेज जाती हैं तो हमको बीच रास्ते में लड़के छेड़ते हैं ।

लड़कियों को रास्ते में रोक लेते है। स्कूल नहीं जाने देते हैं । मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह का कहना है कि जैसे ही उनके संज्ञान में यह मामला आया वह अपने स्टाफ के साथ स्थल पर गए और छात्राओं और उनके अभिभावकों से बात कर कार्रवाई  का भरोसा दिलाया। इटावा के एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।
विज्ञापन


पूरे मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम को भेजा जा रहा है।  जांच टीम स्कूल प्रबंधन और पीड़ित छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों के साथ बात करेगी। इसेक बाद छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  उन्होने बताया कि स्कूल के बाहर और रास्ते में महिला पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। लड़कियां सुरक्षित स्कूल पहुंचेंगी। वापस घर जाने में भी कोई अवरोध पैदा न हो इसके लिए पुलिस पूरा इंतजाम करेगी।

 स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्राम बनामई निवासी रामकिशोर ने इसी गांव के वीटू यादव, सुशील यादव एवं अरुण यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव से रायनगर स्कूल पढ़ने जाते समय छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें