चौबिया थाना के बरालोकपुर के पास खड्ड में गिरी मारुति वैन।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरालोकपुर के पास तेजी से आ रहे डंपर ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। इससे मारुति वैन सड़क के किनारे खड्ड में पलट गई। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। घायल चालक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कस्बा बसरेहर निवासी श्याम कुमार अपनी मारुति वैन में किराने का सामान लादकर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। बरालोकपुर के पास सामने से आ रहे डंपर ने मारुति में टक्कर मार दी। इससे वैन खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में चालक श्याम कुमार घायल हो गया।
वैन में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्हाेंने वैन में फंसे चालक को बाहर निकाला। टक्कर के बाद डंपर भी पलट गया। चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
दूसरी घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव मलाजनी के पास हाईवे पर हुई। यहां तेजी से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार सुधीर पुत्र विशेष कुमार व इनकी पत्नी रिंकी निवासी नगला भगत थाना जसवंतनगर घायल हो गए।
तीसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर गांव मनियांमऊ के पास हुई। इसमें कार की चपेट में आने से बाइक सवार आकाश पुत्र नेमी चंद्र निवासी कबीरगंज इटावा घायल हो गया।
इसके अलावा हाईवे पर जगमोहन पुरा के पास बाइक की चपेट मेेेें आने से राजू पुत्र रामदास निवासी बिजौली घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।