भरथना। कोतवाली क्षेत्र के भरथना-बिधूना मार्ग स्थित पक्का ताल के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार पिता-पुत्र को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जनपद औरैया के बिधूना निवासी सर्वेश प्रताप सिंह (54) शनिवार दोपहर बेटे आशू के साथ बाइक से भरथना स्थित रिश्तेदार के घर आ रहे थे। बाइक आशू चला रहा था। भरथना कोतवाली क्षेत्र के पक्के ताल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरकर सर्वेश की मौके पर मौत हो गई। बेटा आशू घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। कोतवाली पुलिस में मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशू ने बताया कि वह पिता को लेकर भरथना निवासी बुआ के घर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन टक्कर मार दी।
ह्य