दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव
- फोटो : ETAWHA
भरथना। क्षेत्र के गंसरा स्थित श्री वनखडेश्वर पुराना शाला भोले बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को विशाल दंगल और मेला लगा। पहला दंगल फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान और करुआ पहलवान आगरा के बीच हुआ। कुश्ती बराबरी पर छूटी। नकुल फिरोजाबाद और वीरभान शमशाबाद के मध्य हुई झंडी कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
इसके अलावा शमशाबाद के सुरेंद्र पहलवान ने बनामई के गोविंद को, मैनपुरी के शिवम ने बनामई के गोलू और सैफई के जय पहलवान ने फिरोजाबाद के नीरज को चारों खाने चित कर कुश्तियों के मुकाबले जीते। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, प्रवीण दुबे, मेला मालिक राजीव कुमार, सत्य सिंह, पवन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
कुश्ती के दौरान खलीफा का दायित्व मुलायम सिंह और छिद्द खां ने निभाया।