फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जमीन और दुकान न बेचने पर पिता को जलाकर मार डाला

विज्ञापन
फोटो: 39 आरोपी गजराज सिंह।
विज्ञापन
जसवंतनगर। निलोई गांव में किसान की हत्या उसी के बेटे ने की थी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। हत्या करने की वजह किसान की ओर से जमीन और दुकान न बेचना बताया जा रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसी ने हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। पूछताछ में जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र के निलोई गांव खेतों के पास बनी कोठरी में बीते 25 जनवरी की रात यह वारदात हुई थी। दूसरे दिन सुबह जब ग्रामीणों ने कोठरी से धुंआ निकलता देखा तो जानकारी हुई। अंदर जाकर देखा तो गांव के ही किसान मुन्नालाल का आग में झुलसा शव पड़ा हुआ था। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया गया। पहले मामला एक हादसा लग रहा था लेकिन जब पुलिस को कोठरी में खून के धब्बे दिखे तो हत्या की आशंका लगी।
इस मामले में मृतक के बेटे गजराज सिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि गांव के पास सड़क किनारे किसान की 16 बीघा जमीन है। छिमारा रोड पर एक दुकान भी है। उनका बेटा गजराज जमीन और दुकान को बेचना चाहता था। इसके लिए वह कई बार ग्राहकों को पिता के पास भेजता था। जमीन और दुकान को बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच अनबन भी होती थी। जांच के दौरान जब इस एंगल पर परतें खुलने लगीं तो आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन

उसने बताया कि पहले उसने पिता के साथ मारपीट की। जब वह अचेत अवस्था में आ गए तो फिर उन पर डीजल डालकर जला दिया। जिस कोठरी में हत्या की, वह खेत के बीचोबीच है। इस वजह से अन्य को घटना के बारे में पता नहीं चला। दूसरे दिन जब खेतों पर किसान आए तो धुंआ दिखने पर पता चला। आरोपी को हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें