फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: किसान डाल रहे धान की नर्सरी, टूट गई नहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। भोगनीपुर निचली गंगा नहर में पानी का प्रवाह बंद होने से धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पौध डाल चुके किसानों को इस समय सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है लेकिन पानी का प्रवाह रविवार को बंद हो गया।
विज्ञापन

भोगनीपुर निचली गंगानहर में पानी का प्रवाह बंद होने से लखना, बकेवर व महेवा क्षेत्र में नहर से निकले रजवाहों, माइनरों में पानी आना लगभग बंद हो गया है। इससे धान की पौध डालने की तैयारी कर रहे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि पौध डालने में देरी होने से रोपाई में देरी होगी।बकेवर, लखना व महेवा क्षेत्र के गांव बिजौली, सुनवर्षा, कुड़रिया, महेवा, इंगुर्री, उझियानी, नौधना, जयमलपुर, पटिया, लुधियानी, भरईपुर आदि गांवों के सैकड़ों किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक नहर रजवाहों में पानी का प्रवाह टूट गया। कांग्रेस के जिला महामंत्री मनोज दीक्षित का कहलर है कि जब पानी की जरूरत नहीं थी, तब नहर में पानी चलता रहा। अब जब किसानों को धान की पौध डालने के लिए पानी चाहिए, तो नहर में पानी टूट गया। ऐसे में किसान धान की नर्सरी कैसे डालें।
वहीं इस संबंध में भोगनीपुर निचली गंग नहर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भोगनीपुर नहर में पानी का प्रवाह छुड़वाने के लिए डिमांड भेज दी गयी है पानी का प्रवाह जल्द जल्द छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। समस्या के सम्बंध में उच्चाधिकरियों को भी बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें