इटावा। संवेदनशील, अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर लें। बूथों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था समय से हो। ग्रामीण क्षेत्र के असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को चिह्नित कराते हुुए उन्हें पाबंद करें।
यह निर्देश जिलाधिकारी अधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन में पंचायत चुनाव की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने बैठक में रूटचार्ज निर्धारण की स्थिति, वाहन पार्किंग, मतगणना स्थल/स्ट्रांगरूम के चिन्हांकन की स्थिति, मतदान केंद्र आधार भूत सुविधाओं की स्थिति की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा।
शस्त्र लाइसेंसों की जांच, असलाह जमा कराने की कार्यवाही समय रहते करें। जिन विभागों के वाहन खराब हैं उसे तत्काल ठीक कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण आदि रहे।